Rahat Fateh Ali Khan Video: राहत फ़तेह अली खान ने अपने नौकर को बेहरमी से पीटा? पाकिस्तानी गायक का वीडियो वायरल!
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मशहूर गायक राहत फतेह अली खान अपने घरेलू नौकर को पीटने हुए नजर आ रहे हैं.
Rahat Fateh Ali Khan Viral Video: मशहुर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बॉलीवुड फिल्मों में कई हिट गाने गाने के लिए मशहूर राहत फतेह अली खान अपने घरेलू नौकर को पीटने हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि राहत फतेह अली खान शराब की बोतल के लिए अपने नौकर को पीट रहे हैं.
अस्पष्ट वीडियो क्लिप में पाकिस्तानी गायक को अपने नौकर को लोगों के सामने पीटते हुए दिखाया गया है. इस दौरान वहां मौजूद लोग गायक को रोकने का भी प्रयास करते हैं. इस वीडियो को पाकिस्तानी उर्दू भाषा के न्यूज चैनल समा टीवी ने शेयर किया है, जिसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राहत फतेह अली खान अपने स्टाफ पर आदतन आक्रामक हैं.
Shocking! For all the love songs he sings Rahat Fateh Ali Khan is a serial offender of harassing his staff. This is from Pakistan media https://t.co/R1MiVXuypU
— Smita Prakash (@smitaprakash) January 27, 2024
राहत फ़तेह अली खान द्वारा नौकर की पिटाई पर वीडियो रिपोर्ट देखें
पाकिस्तानी गायक राहत फ़तेह अली खान पर लगे ये आरोप बेहद गंभीर है. उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि लेटेस्टली इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2024 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

