Orangutan ने दिखाई अपनी जबरदस्त ड्राइविंग स्किल, इंसानों की तरह गोल्फ कार्ट चलाकर किया सबको हैरान (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर ओरंगुटान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी जबरदस्त ड्राइविंग स्किल दिखाते हुए बिल्कुल इंसानों की तरह गोल्फ कार्ट चलाता हुआ नजर आ रहा है.
Orangutan Viral Video: अगर आपने अब तक किसी जानवर को इंसानों की तरह गोल्फ कार्ट या कोई वाहन चलाते हुए नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर ओरंगुटान (Orangutan) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अपनी जबरदस्त ड्राइविंग स्किल (Driving Skill) दिखाते हुए बिल्कुल इंसानों की तरह गोल्फ कार्ट (Golf Cart) चलाता हुआ नजर आ रहा है. उसकी ड्राइविंग स्किल देखकर आप भी यही कहेंगे कि यह तो इंसानों से भी अच्छी ड्राइविंग कर लेता है. इस वीडियो को @TansuYegen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 18.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो दुबई का है, जहां यूएई के पीएम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेख फातिमा रशीद अल मकतूम का एक चिड़ियाघर है. इस चिड़ियाघर में बाकी जानवरों के साथ ओरंगुटान को भी रखा गया है. रेम्बो नाम का यह ओरंगुटान गोल्फ कार्ट सहित कई छोटे वाहन चलाने में माहिर है. यह भी पढ़ें: Viral Video: इंसानों की तरह मजे से सिगरेट का कश लगाता दिखा Orangutan, उसका अंदाज देख आप भी हो जाएंगे हैरान
देखें वीडियो-
🦧An orangutan driving a golf cart, checking the rear-view mirror, being cautious, and slowing down pic.twitter.com/hf8HoYHd5g
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) July 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

