Viral Video: ओला कैब ड्राइवर को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, मुंबई के सीएसएमटी इलाके का वीडियो वायरल
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास ओला कैब ड्राइवरों को कथित तौर पर पुलिस की बर्बरता का सामना करना पड़ा है. एक्स अकाउंट @fpjindia द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गुरुवार, 15 अगस्त को पुलिस ने कुछ कैब चालकों को बेहरमी से पीटा है.
Police Brutality on Ola Cab Driver: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास ओला कैब ड्राइवरों को कथित तौर पर पुलिस की बर्बरता का सामना करना पड़ा है. एक्स अकाउंट @fpjindia द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गुरुवार, 15 अगस्त को पुलिस ने कुछ कैब चालकों को बेहरमी से पीटा है और उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली. इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि मुंबई पुलिस का एक जवान एक कैब ड्राइवर पर लाठियां भांज रहा है, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो जाता है. पीड़ित युवक का आरोप है कि पुलिस ने बिना वजह उन पर यह अत्याचार किया है. हालांकि, इस मामले में मुंबई पुलिस की प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है.
मुंबई में ओला कैब ड्राइवर को पुलिस ने जमकर पीटा (वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य हैं, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)
VIDEO | In a shocking incident which is said to have taken place on Thursday, August 15 near Mumbai's CSMT, the Ola cab drivers allegedly faced police brutality.
The Ola drivers say the police also detained their vehicle. Videos of the incident surfaced on the internet on… pic.twitter.com/2Au1CGWbK1
— Free Press Journal (@fpjindia) August 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2024 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

