वायरल

जन्म के तुरंत बाद नवजात हाथी ने चलने के लिए बढ़ाया पहला कदम, बार-बार गिरने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत (Watch Viral Video)

एक नवजात हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी जन्म के तुरंत बाद चलने के लिए अपना पहला कदम आगे बढ़ाता है. इस दौरान बार-बार नीचे गिरने के बावजूद वो अपनी कोशिश जारी रखता है.

जन्म के तुरंत बाद नवजात हाथी ने चलने के लिए बढ़ाया पहला कदम, बार-बार गिरने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत (Watch Viral Video)
चलने की कोशिश करता नवजात हाथी (Photo Credits: X)

Baby Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो जानवरों से जुड़े कई रोमांचक वीडियो आए दिन वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, लेकिन उनमें भी छोटे जानवरों के वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं. खासकर, नन्हे हाथियों (Baby Elephants) की क्यूटनेस और अटखेलियों वाले वीडियो लोगों के दिलों को जीत लेते हैं. इसी कड़ी में एक नवजात हाथी (Newborn Elephant) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी जन्म के तुरंत बाद चलने के लिए अपना पहला कदम आगे बढ़ाता है. चलने की कोशिश के दौरान नवजात हाथी लड़खड़ाता है और बार-बार नीचे गिरता है, बावजूद इसके वो हिम्मत नहीं हारता है और अपनी कोशिश जारी रखता है.

इस वीडियो को एक्स पर @shouldhaveanima अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हाथी के बच्चे का पहला कदम... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- पहली बार देख रहा हूं, धन्यवाद... जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- बेहद खूबसूरत... यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने नवजात बच्चे को चलना सिखाने के लिए कड़ी मशक्कत करती दिखी मां हथिनी, वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).