वायरल

Viral Video: अपने नवजात बच्चे को चलना सिखाने के लिए कड़ी मशक्कत करती दिखी मां हथिनी, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर अपने नवजात बच्चे को चलना सिखाने के लिए मशक्कत करती मां हथिनी का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इस वीडियो को लेटेस्ट साइटिंग्स नाम के यूट्यब चैनल से शेयर किया गया है.

Viral Video: अपने नवजात बच्चे को चलना सिखाने के लिए कड़ी मशक्कत करती दिखी मां हथिनी, वीडियो हुआ वायरल
बच्चे को चलना सिखाती मां हथिनी (Photo Credits: YouTube)

Elephant Viral Video: हाथिनी (Mother Elephant) जब अपने बच्चे को जन्म देती है तो जन्म के कुछ समय बाद ही नन्हा हाथी (Baby Elephant) चलना सीखने लगता है. नवजात हाथी (Newborn Calf) जब चलने के लिए खड़ा होने की कोशिश करता है तो कई बार गिरता है, फिर गिरने-संभलने के बाद वो चलना सीखता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने नवजात बच्चे को चलना सिखाने के लिए मशक्कत करती मां हथिनी का वीडियो (Viral Video) तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इस वीडियो को लेटेस्ट साइटिंग्स नाम के यूट्यब चैनल से शेयर किया गया है. इसके साथ लिखा है- हताश हथिनी नवजात शिशु को खड़ा करने की कोशिश करती है.

वीडियो में एक हथिनी को अपने नवजात बच्चे को खड़ा होना सिखाते हुए देखा जा सकता है. हथिनी का बच्चा खड़े होने की कोशिश के दौरान गिर जाता है, लेकिन उसकी मां खड़े होने में उसकी मदद करती है. काफी मशक्कत और कोशिशों के बाद आखिरकार नन्हा हाथी खड़ा हो जाता है, फिर वो चलने की कोशिश करता है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: अपने जुड़वा बच्चों के साथ टहलती नजर आई मां हथिनी, इस मनमोहक नजारे को देख बन जाएगा आपका दिन (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2023 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).