वायरल

अपने जुड़वा बच्चों के साथ टहलती नजर आई मां हथिनी, इस मनमोहक नजारे को देख बन जाएगा आपका दिन (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हथिनी अपने दो जुड़वा बच्चों के साथ टहलती नजर आ रही है. इस अद्भुत लम्हे के वीडियो को देख यकीनन आपका भी दिन बन जाएगा.

अपने जुड़वा बच्चों के साथ टहलती नजर आई मां हथिनी, इस मनमोहक नजारे को देख बन जाएगा आपका दिन (Watch Viral Video)
जुड़वा बच्चों के साथ टहलती हथिनी (Photo Credits: Twitter)

Twins Baby Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिनमें मां हथिनी (Elephant) अपने बच्चे के साथ नजर आती है. वैसे तो आमतौर पर हथिनी के साथ एक ही बच्चा नजर आता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें हथिनी अपने दो जुड़वा बच्चों (Twins Baby Elephant) के साथ टहलती नजर आ रही है. इस अद्भुत लम्हे के वीडियो को देख यकीनन आपका भी दिन बन जाएगा. मां के साथ टहलते दो नन्हे हाथियों की क्यूटनेस देखते ही बन रही है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- दोगुनी खुशी, हाथी के जन्म के केवल एक प्रतिशत मामलों में ही जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं और इसलिए ऐसे दुर्लभ दृश्य जश्न मनाने का अवसर होते हैं. हाथियों की गर्भधारण अवधि भी 22 महीने की होती है, जो किसी भी जानवर की तुलना में सबसे लंबी है. यह भी पढ़ें: विशालकाय हाथी से भैंस के बच्चे ने ले लिया पंगा, नादान के हमले के बाद गजराज ने ऐसे दिखाई समझदारी (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2023 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).