विशालकाय हाथी से भैंस के बच्चे ने ले लिया पंगा, नादान के हमले के बाद गजराज ने ऐसे दिखाई समझदारी (Watch Viral Video)
वायरल वीडियो में भैंस का बच्चा नादानी में हाथी से न सिर्फ पंगा लेता है, बल्कि वो उस पर हमला भी करता है, लेकिन गजराज उसकी नादानी को अच्छी तरह से समझते हुए उससे बचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं
सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक भैंस का बच्चा विशालकाय हाथी (Elephant) पर हमला करता हुआ नजर आ रहा है. भैंस का बच्चा (Baby Buffalo) नादानी में हाथी से न सिर्फ पंगा लेता है, बल्कि वो उस पर हमला भी करता है, लेकिन गजराज उसकी नादानी को अच्छी तरह से समझते हुए उससे बचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. एक तरफ जहां गजराज नन्हे भैंस के हमले से बचने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं भैंस भी अपने बच्चे को रोकती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से हाथी के पास एक भैंस का बच्चा पहुंच जाता है और उसकी तरफ दौड़ने लगता है. रेडिट पर शेयर किए गए इस वीडियो में हाथी की मासूमियत लोगों का दिल जीत रही है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर्स ने लिखा है- हाथी ने गजब की समझदारी दिखाई, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- हाथी इसलिए कमाल के होते हैं. यह भी पढ़ें: Elephant Charged Towards Bus: यात्रियों से भरी बस की ओर गुस्से में बढ़ा हाथी, उसके बाद जो हुआ, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
Bold baby water buffalo charges an elephant
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2023 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

