VIDEO: 100 साल के सैन्य अधिकारी ने व्हीलचेयर से उठकर सेना को किया सैल्यूट, आनंद महिंद्रा बोले ' जज्बे को देख मेरे रोंगटे खड़े हो गए'
सेना को सलामी देने के लिए वह व्हिल चेयर से उठकर परेड को सैल्यूट करते है. सब मेजर स्वामी के इस जज्बे को देख उद्योगपति आनंद महिंद्रा खुद को ट्वीट करने से न रोक सके उन्होंने ट्वीट कर स्वामी की तारीफ की.
भारतीय सेना हमेशा अपनी बहादुरी और जज्बे के लिए जानी जाती है. ऐसी ही एक मिसाल देखने को मिली पूर्व सैन्य अधिकारी के सम्मान समारोह के दौरान. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व ड्रिल प्रशिक्षक सब मेजर स्वामी को उनके 100वें जन्मदिन पर सम्मानित किया गया. उन्होंने 7 भारतीय सेना के जनरलों निर्देशित किया है.
सब मेजर स्वामी को चलने में दिक्कत महसूस होती है. इसलिए वह व्हिलचेयर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सेना को सलामी देने के लिए वह व्हिल चेयर से उठकर परेड को सैल्यूट करते है. सब मेजर स्वामी के इस जज्बे को देख उद्योगपति आनंद महिंद्रा खुद को ट्वीट करने से न रोक सके उन्होंने ट्वीट कर स्वामी की तारीफ की. आनंद महिंद्रा ने कहा "इस उम्र में सब मेजर के जज्बे को देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए."
“Sub Major Swamy, ex Drill Instructor of the National Defence Academy being felicitated on his 100th birthday. He Instructed 7 Indian Army Generals” Army as well as Indian tradition of enduring respect for our Gurus. I had goosebumps when he saluted.This is my #MondayMotivation pic.twitter.com/Oa6gLkjjNR
— anand mahindra (@anandmahindra) October 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

