Mumbai- Postman Attacked By Dog Video: पांच आवारा कुत्तों ने घेरकर किया पोस्टमैन पर अटैक, हमले का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
मुंबई से आवारा कुत्ते के हमला का एक और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें करीब 5 आवारा कुत्ते एक पोस्टमैन को पहले घेर लेते हैं, फिर उस पर हमला करते हैं. शख्स गार्ड की मदद से किसी तरह बच जाता है.
Mumbai- Postman Attacked By Dog Video: देश के अलग-अलग हिस्सों से आवारा कुत्तों के हमले की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं. सड़क पर घूमने वाले आवारा कुत्ते बच्चों से लेकर बड़ों तक पर हमला कर देते हैं. इस बीच मुंबई (Mumbai) से आवारा कुत्ते (Stray Dogs) के हमले का एक और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें करीब 5 आवारा कुत्ते एक पोस्टमैन (Postman) को पहले घेर लेते हैं, फिर उस पर हमला करते हैं. हालांकि पोस्टमैन भाग्यशाली साबित होता है, क्योंकि वो पास में मौजूद गार्ड की मदद से किसी तरह बाल-बाल बच जाता है. घटना मुंबई स्थित पवई के वीनस बिल्डिंग सनसिटी कॉम्पलेक्स की बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह के ये आवारा कुत्ते घेरकर पोस्टमैन (Postman Attacked by Dogs) पर हमला कर देते हैं और पोस्टमैन उनके हमले से बचने के लिए गार्ड की तरफ भागता है और फिर गार्ड उन कुत्तों को किसी तरह दूर भगाता है. यह भी पढ़ें: Ghaziabad Dog Attack Video: गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे पर जान लेवा हमले के बाद डिलीवरी एजेंट ने बचाई जान, घटना का वीडियो CCTV में कैद
देखें वीडियो-
It's literally going to Dogs...
The number of DOG attacks have reached menacing proportions.
One more video of Stray Dog Attack..
Watch 5 Stray Dogs surround and attack a POSTMAN...lucky due to escape due to help from a nearby Guard.
All may not be so lucky esp Children.… pic.twitter.com/1w9sP1Vphg
— मुंबई Matters™ (@mumbaimatterz) October 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2023 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

