वायरल

उपचार के बाद लौटे नन्हे पांडा को देख खुश हुई मां, अपने लाल को गोद में लेकर ऐसे लुटाया प्यार (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर पांडा के दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा पांडा उपचार के बाद जब अपनी मां के पास लौटता है तो मां पांडा की खुशी देखते ही बनती है. गोद में लेकर मां पांडा अपने बच्चे पर प्यार लुटाती है.

उपचार के बाद लौटे नन्हे पांडा को देख खुश हुई मां, अपने लाल को गोद में लेकर ऐसे लुटाया प्यार (Watch Viral Video)
बच्चे पर प्यार लुटाती मां पांडा (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: पांडा (Panda) की गिनती दुनिया के सबसे क्यूट जानवरों में होती है, जिनकी अटखेलियां लोगों को खूब पसंद आती हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी पांडा से जुड़े कई मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद दिन बन जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर पांडा का दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा पांडा उपचार के बाद जब अपनी मां के पास लौटता है तो मां पांडा (Mother Panda) की खुशी देखते ही बनती है. वो अपने लाल को गोद में लेकर प्यार लुटाती है. वो कभी उसे गले से लगाती है तो कभी उसे चूमने लगती है, अपने बच्चे के लिए मां पांडा का प्यार देखते ही बन रहा है.

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- उपचार के बाद बेबी पांडा और मां पांडा की स्नेहपूर्ण प्रतिक्रिया... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 8.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह लोगों का दिल जीत रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).