वायरल

Viral Video: पेड़ की ऊंचाई से अपने बच्चे के साथ उतरती दिखी मां भालू, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हिमालयी काले भालू और उसके शावक पेड़ से नीचे उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी प्रवीण कासवान ने एक्स पर शेयर किया है.

Viral Video: पेड़ की ऊंचाई से अपने बच्चे के साथ उतरती दिखी मां भालू, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
पेड़ से नीचे उतरते भालू (Photo Credits: X)

Viral Video: जंगल की दुनिया से कई बार ऐसे नजारे सामने आते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है. कई नजारे इतने मनमोहक होते हैं, जो दिल को सुकून पहुंचाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें हिमालयी काले भालू (Bear) और उसके शावक पेड़ से नीचे उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी प्रवीण कासवान ने एक्स पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- आप सभी ने यह कहानी सुनी होगी कि कैसे एक दोस्त ने पेड़ पर चढ़कर भालू से अपनी जान बचाई. यहां एक हिमालयी काले भालू की मां और शावक दिखा रहे हैं कि हमारा बचपन कितना झूठ था. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 54.2k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: शिकार की तलाश में भटक रही थी बाघिन, अचानक पीछे से आ गया भालू, फिर जो हुआ... (Watch Viral Video)

पेड़ से नीचे उतरते भालू

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).