वायरल

कुएं में गिरी बिल्ली की मदद के लिए बंदर आया आगे, अकेले के दम पर ऐसे बचाई जान (Watch Viral Video)

इंसानों के अलावा कुछ जानवरों में भी दूसरों की मदद की भावना देखने को मिलती है, जिसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बंदर कुएं में गिरी बिल्ली की जान बचाता है.

कुएं में गिरी बिल्ली की मदद के लिए बंदर आया आगे, अकेले के दम पर ऐसे बचाई जान (Watch Viral Video)
बंदर ने बचाई बिल्ली की जान (Photo Credits: Twitter)

Monkey Viral Video: आज के इस दौर में जहां अधिकांश लोग मुसीबत में फंसे किसी मजबूर की मदद करने से कतराते हैं तो कई लोग किसी की परवाह किए बगैर दूसरों की मदद कर इंसानियत का धर्म निभाते हैं. इंसानों के अलावा कुछ जानवरों (Animals) में भी दूसरों की मदद की भावना देखने को मिलती है, जिसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो में एक बिल्ली (Cat) कुएं में गिरकर बाहर आने के लिए छटपटाती हुई नजर आती है. बिल्ली को मुसीबत में देख एक बंदर (Monkey) उसकी मदद के लिए आगे आता है और खुद कुएं में उतरकर उसके पास पहुंचता है. बंदर अकेले ही उस बिल्ली के लिए मसीहा बनकर उसे कुएं से जैसे-तैसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाता है

इस वीडियो को @cctvidiots नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4.2M व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आखिर में एक युवती कुएं में उतरती है और बंदर के साथ-साथ बिल्ली के बच्चे को भी बाहर निकालती है. हालांकि इस नजारे को देख हर कोई बंदर की हिम्मत की सराहना कर रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: साथी को आंख में हुई तकलीफ को डॉक्टर बन गया दूसरा बंदर, ऐसे करने लगा इलाज

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).