वायरल

Ganpati Visarjan: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में गणपति विसर्जन के बाद पुलिस वालों ने जमकर किया डांस- Watch Video

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में गणपति विसर्जन के बाद पुलिस वालों का डांस का एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा रहा है कि पुलिस वाले गणपति विसर्जन के बाद जुलुस ख़त्म होने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं.

Ganpati Visarjan: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में गणपति विसर्जन के बाद पुलिस वालों ने जमकर किया डांस- Watch Video

 मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra)  के कोल्हापुर (Kolhapur) में गणपति विसर्जन के बाद पुलिस वालों का डांस का एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा रहा है कि पुलिस वाले गणपति विसर्जन के बाद जुलुस ख़त्म होने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं. ठुमके लगाने वाले पुलिस कर्मियों में पुरुष के साथ महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में गणपति का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है. दस दिनों तक चलने वाले गणपति के त्योहार को लेकर पूरे महाराष्ट्र में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम होते हैं. गणपति बप्पा के आगमन के दिन से विसर्जन तक महाराष्ट्र के पुलिस वाले दिन रात लोगों की सुरक्षा में तैनात होते हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).