Viral Video: गोरेगांव के आरे मिल्क डेयरी में तेंदुआ? झूठे दावे के साथ तेलंगाना में फार्मा कंपनी की फैक्ट्री में जानवर के घूमने का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि गोरेगांव में आरे मिल्क डेयरी के अंदर एक तेंदुआ घुस गया. इस दावे के साथ तेलंगाना में फार्मा कंपनी की फैक्ट्री में जानवर के घूमने का वीडियो वायरल हो रहा है.
Leopard Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि गोरेगांव (Goregaon) में आरे मिल्क डेयरी (Aarey milk dairy) के अंदर एक तेंदुआ घुस गया. कई यूजर्स ने ट्विटर पर तेंदुए के अंदर घूमते हुए वीडियो को शेयर किया और दावा किया कि यह घटना आरे मिल्क कॉलोनी (Aarey milk colony) की है. हालांकि यह दावा झूठा है, क्योंकि यह वीडियो दो महीने पुराना है. घटना तेलंगाना में दिसंबर के महीने में हुई थी, जब तेंदुआ संगारेड्डी (Sangareddy) में हेटेरो की दवा निर्माण इकाई (Hetero's drugs manufacturing unit) में घुस गया था. फार्मा कंपनी की फैक्ट्री में घुसने के बाद तेंदुए ने वहीं पूरी रात बिताई. जब सुरक्षा कर्मियों ने तेंदुए को फैक्ट्री में देखा तो पुलिस और वन अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद बड़ी बिल्ली को बचाया गया.
फेक दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो
Aarey milk colony 2 days ago#Mumbai pic.twitter.com/b500IORco3
— सत्येन्द्र तिवारी,(प्रतापगढ़ी)?.....✍️ (@Satyendra_VHP) February 27, 2023
दो महीने पुराना है यह वीडियो
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

