वायरल

Leopard Viral Video: पेड़ से छलांग लगाते हुए तेंदुए ने किया शिकार का पीछा, पल भर में ऐसे किया काम तमाम

शिकारी तेंदुए का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुआ पेड़ की ऊंची-ऊंची टहनियों से छलांग लगाते हुए शिकार का पीछा करता है और फिर ऊंचाई पर छलांग लगाकर पल भर में शिकार को दबोच भी लेता है.

Leopard Viral Video: पेड़ से छलांग लगाते हुए तेंदुए ने किया शिकार का पीछा, पल भर में ऐसे किया काम तमाम
तेंदुए ने किया शिकार (Photo Credits: Twitter)

Leopard Viral Video: शेर, बाघ और चीता की तरह तेंदुए (Leopard) भी जंगल (Forest) के शातिर शिकारी माने जाते हैं, जो दूर तक न सिर्फ अपने शिकार का पीछा कर सकते हैं, बल्कि वो शातिराना तरीके से शिकार करने के लिए भी जाने जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर शिकारी तेंदुए का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें तेंदुआ पेड़ की ऊंची-ऊंची टहनियों से छलांग लगाते हुए शिकार का पीछा करता है और फिर ऊंचाई पर छलांग लगाकर पल भर में शिकार को दबोच भी लेता है. काफी कोशिशों के बाद भी शिकार तेंदुए से खुद को बचा नहीं पाता है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- तेंदुए न केवल अवसरवादी बल्कि बहुमुखी शिकारी भी है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 44.4k व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. यह भी पढ़ें: Video: शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ, रात भर पानी में फंसा रहा जानवर

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).