VIDEO: जिस दीवार पर उभरी थी खाटू श्याम की तस्वीर, प्लॉट मालिक ने उसे काले पेंट से रंगवाया, भड़क गए भक्त
दिल्ली में एक दीवार पर बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा उभरी, जिसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. प्लॉट के मालिक ने दीवार पर काला रंग करवा दिया. जिसकी वजह से लोगों में गुस्से का माहौल है
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में 5 दिन पहले एक खाली प्लॉट की दीवार पर बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा उभरी हुई दिखाई दी थी. जिसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी, लेकिन उस खाली प्लॉट के मालिक ने दीवार पर काला रंग करवा दिया. जिसकी वजह से लोगों में गुस्से का माहौल है.
घटना के बाद लोगों ने प्रतिमा के ठीक नीचे दरबार लगा दिया था. बताया जा रहा है कि भीड़ देख प्लॉट का मालिक परेशान हो गया था. जिसके चलेत उसने यह किया. क्योंकि लोग यहां मंदिर बनाने की डिमांड करने लगे थे.
श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रतिमा प्रकट होने वाली जगह पर अब एक मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए क्योंकि भगवान इस तरह हर दीवार में प्रकट नहीं होते. बता दें, इसके कई वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए है.
दिल्ली के हर्ष विहार में 5 दिन पहले प्लॉट में एक दीवार पर आकृति उभर आई।
लोग इसे खाटू श्याम की आकृति बताने लगे। पूजा–पाठ शुरू हो गई। मूर्तियां रख दी गईं। मंदिर बनाने की मांग उठने लगी।
इससे प्लॉट मालिक टेंशन में आ गया। उसने दीवार पर काला पेंट करवा दिया। #Delhi pic.twitter.com/aG0U2ZSz3y
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

