Video: सिर से फिसला हिजाब और मौलवी ने खींच ली फोटो, ईरानी महिला ने जमकर सुनाई खरी-खरी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक ईरानी महिला एक मौलवी के सामने खड़ी दिख रही है जिसने एक अस्पताल में बिना हिजाब के उसका वीडियो बनाया था.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक ईरानी महिला एक मौलवी के सामने खड़ी दिख रही है जिसने एक अस्पताल में बिना हिजाब के उसका वीडियो बनाया था. Wion न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना Qom क्लिनिक में हुई जहां महिला अपने बच्चे के साथ आई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, जब महिला अपने बच्चे को अस्पताल में ले जा रही थी तो उसका हिजाब फिसल गया. महिला मौलवी को अपनी तस्वीरें लेते देख हैरान रह गई क्योंकि उसने हिजाब नहीं पहना था. जब महिला को पता चला कि मौलवी घटना की रिपोर्ट "नैतिकता पुलिस" को करेगा, तो उसने उसका सामना किया और तस्वीरें हटाने के लिए कहा. हालांकि, मौलवी ने उसे मना कर दिया, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस हुई. गौरतलब है कि 1979 की क्रांति के बाद से ईरान में महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब या हेडस्कार्फ़ पहनना अनिवार्य है.
An Iranian woman stands up to a cleric who filmed her without her hijab in a hospital after it slipped off while she was carrying her baby. Upon learning of his intention to report her to the "morality police," she confronts him and insists that he delete the images. pic.twitter.com/TuvkPkA2ed
— Insider Corner (@insiderscorner) March 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2024 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

