वायरल

आसमान से शिकारी बाज ने लगाया पानी के भीतर तैर रही मछली पर निशाना, पल भर में ऐसे किया शिकार (Watch Viral Video)

आसमान के शिकारी बाज का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वो आसमान की ऊंचाई से जमीन पर पानी के भीतर तैर रही मछली पर निशाना लगाता है और पल भर में उसका शिकार करके उसे लेकर ऊंची उड़ान भर लेता है. इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर ने ट्विटर पर शेयर किया है.

आसमान से शिकारी बाज ने लगाया पानी के भीतर तैर रही मछली पर निशाना, पल भर में ऐसे किया शिकार (Watch Viral Video)
बाज ने किया मछली का शिकार (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जिंदा रहने के लिए सिर्फ जंगली जानवर ही नहीं, बल्कि आसमान में उड़ने वाले पक्षी भी खतरनाक अंदाज में अपना शिकार करते हैं. जंगल में रहने वाले खतरनाक जानवरों की तरह ही बाज को आसमान का शातिर शिकारी माना जाता है, जो पल भर में अपने शिकार का काम तमाम कर सकता है. आसमान के शिकारी बाज (Hawk) का एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें वो आसमान की ऊंचाई से जमीन पर पानी के भीतर तैर रही मछली (Fish) पर निशाना लगाता है और पल भर में उसका शिकार करके उसे लेकर ऊंची उड़ान भर लेता है. इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर (Life And Nature) ने ट्विटर पर शेयर किया है. मछली का शिकार करने वाले इस शिकारी बाज के वीडियो को देख लोग दंग रह गए हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2021 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).