वायरल

समंदर में तैर रहे शार्क को चील ने दबोचा, पंजों में जकड़कर आसमान में भर ली उड़ान (Watch Viral Video)

इन दिनों सोशल मीडिया पर शिकारी चील का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चील समंदर में तैर रहे शार्क को झपट्टा मारकर दबोच लेता है और फिर उसे पंजों में जकड़कर आसमान में ऊंची उड़ान भर लेता है.

समंदर में तैर रहे शार्क को चील ने दबोचा, पंजों में जकड़कर आसमान में भर ली उड़ान (Watch Viral Video)
शार्क को दबोचकर उड़ा पक्षी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: अगर समंदर का शार्क (Shark) खतरनाक होता है तो चील (Eagle) को भी आसमान का एक शातिर शिकारी माना जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर शिकारी चील का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक चील समंदर में तैर रहे शार्क को झपट्टा मारकर दबोच लेता है और फिर उसे पंजों में जकड़कर आसमान में ऊंची उड़ान भर लेता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक चील बेबी शार्क को अपने पंजों में दबोचकर आसमान में उड़ान भर रहा है, जबकि बेबी शार्क कई बार उसके चंगुल से खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन सफल नहीं हो पाती है.

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- वाह यह एक शार्क पकड़े हुए है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 5.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- अद्भुत भी और भयानक भी, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- चील शार्क को लेकर आसमान में उड़कर दिखावा कर रही है. यह भी पढ़ें: केकड़े से पंगा लेना बाज को पड़ा महंगा, नन्हे जीव से जान बचाकर भागता नजर आया पक्षी (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).