केकड़े से पंगा लेना बाज को पड़ा महंगा, नन्हे जीव से जान बचाकर भागता नजर आया पक्षी (Watch Viral Video)
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाज को अपने से काफी छोटे केकड़े से पंगा लेना भारी पड़ जाता है. दरअसल, बाज एक छोटे से केकड़े को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल ऐसा कुछ होता है कि खुद शिकार नन्हे जीव से अपनी जान बचाकर भागने पर मजबूर हो जाता है.
Crab vs Eagle Viral Video: बाज (Eagle) को आसमान का ऐसा शातिर शिकारी माना जाता है जो हवा में पंख फैलाए हुए जमीन पर अपने शिकार को देखकर उस पर हमला करता है. वो हवा में उड़ते हुए फुर्ती ने नीचे आता है और अपने शिकार पर झपट्टा मारकर उसके साथ उड़ जाता है. उसकी रफ्तार इतनी तेज होती है कि शिकार को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बाज को अपने से काफी छोटे केकड़े (Crab) से पंगा लेना भारी पड़ जाता है. दरअसल, बाज एक छोटे से केकड़े को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल ऐसा कुछ होता है कि खुद शिकार नन्हे जीव से अपनी जान बचाकर भागने पर मजबूर हो जाता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को Buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 2.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो में बाज और केकड़े के बीच की जबरदस्त लड़ाई देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है. यह भी पढ़ें: Giant Python Climbing Railing: सीढ़ी की रेलिंग पर चढ़ते विशाल अजगर का क्लिप वायरल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
देखें वीडियो-
This Eagle’s having a bad day.. 😅 pic.twitter.com/JQg26Dhd3k
— Buitengebieden (@buitengebieden) October 16, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाज एक छोटे से केकड़े को अपना शिकार बनाने के लिए उस पर हमला करता है, लेकिन बाज को यह पता नहीं होता है कि उसका शिकार ही आज उस पर भारी पड़ने वाला है. बाज नदी में एक पत्थर पर बैठा हुआ दिखाई देता है, तभी उस पत्थर पर एक केकड़ा आता है, जिसे देखते ही बाज केकड़े को अपनी चोंच से पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन तभी खुद को बचाने के लिए केकड़ा अपने पंजे से बाज को काट लेता है, जिसके बाद बाज छटपटाने लगता है और अपनी जान बचाने के लिए भागने पर मजबूर हो जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2022 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

