वायरल

फन फैलाकर बिल्ली पर हमला करने के लिए लपका खतरनाक सांप, अगले ही पल वहां से भागने पर हुआ मजबूर (Watch Viral Video)

वायरल वीडियो में एक खतरनाक सांप फन फैलाकर बिल्ली पर हमला करने के लिए उसके पास पहुंचता है. वो बिल्ली पर अटैक भी करता है, लेकिन बिल्ली के त्वरित जवाबी एक्शन के चलते वो उसे अपना शिकार नहीं बना पाता है

फन फैलाकर बिल्ली पर हमला करने के लिए लपका खतरनाक सांप, अगले ही पल वहां से भागने पर हुआ मजबूर (Watch Viral Video)
सांप के हमले का बिल्ली ने दिया करारा जवाब (Photo Credits: X)

Snake vs Cat Viral Video: हम सभी के जीवन में कई ऐसे मौके आते हैं, जब त्वरित प्रतिक्रिया देने की सख्त जरूरत होती है, क्योंकि उस समय जरा सी चूक भी भारी पड़ जाती है. संकट की घड़ी में जवाबी एक्शन देकर खुद को बड़ी मुसीबत से बचाया जा सकता है और इसकी उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक खतरनाक सांप (Snake) फन फैलाकर बिल्ली (Cat) पर हमला करने के लिए उसके पास पहुंचता है. वो बिल्ली पर अटैक भी करता है, लेकिन बिल्ली के त्वरित जवाबी एक्शन के चलते वो उसे अपना शिकार नहीं बना पाता है. आखिर में वो बिल्ली से जीत नहीं पाता है और खाली हाथ वहां से लौटने पर मजबूर हो जाता है.

इस वीडियो को @Rainmaker1973 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन के जरिए बताया गया है कि बिल्ली की औसत प्रतिक्किया का समय करीब 20-70 मिलीसेकंड है, जो औसत सांप के प्रतिक्रिया समय 44-70 मिलीसेकेंड से तेज़ है, जबकि औसत मानव प्रतिक्रिया समय लगभग 250 मिलीसेकेंड है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: एक-दूसरे से लिपटकर सोती दिखीं दो बिल्लियां, दोनों की क्यूटनेस देख आप भी हार जाएंगे अपना दिल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).