एक-दूसरे से लिपटकर सोती दिखीं दो बिल्लियां, दोनों की क्यूटनेस देख आप भी हार जाएंगे अपना दिल (Watch Viral Video)
बिल्लियों से जुड़ा एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षिक कर रहा है, जिसमें दो बिल्लियां एक छोटे से डिब्बे में एक-दूसरे से लिपटकर सोती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनकी क्यूटनेस देखते ही बनती है.
Cats Viral Video: कुत्ते (Dog) के अलावा घरेलू जानवरों में बिल्लियों (Cats) को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. कुत्ते के साथ-साथ बिल्लियां भी घर की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसके साथ ही वो परिवार वालों के दिन को खुशनुमा बनाए रखने का जिम्मा भी अपने ऊपर लिए रहती हैं. बिल्लियों की क्यूट हरकतों से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में बिल्लियों से जुड़ा एक मनमोहक वीडियो Adorable Video) सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षिक कर रहा है, जिसमें दो बिल्लियां एक छोटे से डिब्बे में एक-दूसरे से लिपटकर सोती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनकी क्यूटनेस देखते ही बनती है.
इस वीडियो को @ShouldHaveCat नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- सो क्यूट, जबकि दूसरे ने लिखा है- प्यारी बिल्लियां... यह भी पढ़ें: तरबूज के लाल वाले स्वादिष्ट हिस्से को चखने के बाद बिल्ली ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें मजेदार Viral Video
देखें वीडियो-
— Why you should have a cat (@ShouldHaveCat) January 1, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बॉक्स का ढक्कन खोलते ही उसमें दो बिल्लियां नजर आती हैं, जो एक-दूसरे से लिपटकर सो रही हैं. एक छोटे से बॉक्स में दोनों बिल्लियां जिस तरह से लिपट कर सो रही हैं, वो देखने लायक है. इस दौरान दोनों की क्यूटनेस को देख लोग अपना दिल हार रहे हैं और इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

