London Horse Video: लंदन की सड़कों पर बेकाबू हुए खून से लथपथ घोड़े, देखें अफरा-तफरी वाला ये वीडियो
लंदन शहर के बीचोंबीच एक अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला. दो घोड़े बिना सवार के सड़कों पर सरपट दौड़ते नज़र आए, सफेद घोड़ा खून से लथपथ नजर आया.
लंदन शहर के बीचोंबीच बुधवार की सुबह एक अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला. दो घोड़े बिना सवार के सड़कों पर सरपट दौड़ते नज़र आए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ITV न्यूज़ के क्रू ने एल्डविच इलाके में इन घोड़ों को भागते हुए कैमरे में कैद किया. सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए. सफेद घोड़ा खून से लथपथ नजर आया.
JUST IN - Two horses on loose in central London
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) April 24, 2024
एक वीडियो में एक काली गाड़ी नीली बत्ती जलाकर इन घोड़ों का पीछा करते दिख रही है. दौड़ते हुए एक काले घोड़े की टक्कर टैक्सी से हो गई, जबकि सफेद घोड़ा पहले से घायल दिखाई दिया. मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "हमें मध्य लंदन में कुछ घोड़ों के खुले घूमने की जानकारी है. हम उन्हें ढूंढने के लिए सेना के साथ मिलकर काम कर रहे हैं." अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये घोड़े कहां से आए थे. इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है और शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.
Two horses seen galloping on the loose through central Londonhttps://t.co/F5XkIpt3id pic.twitter.com/VoOzvvlKXx
— ITV News (@itvnews) April 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

