VIDEO: खूबसूरती! बर्फीली वादियों के बीच से गुजरती ट्रेन, रेलवे ने शेयर किया कश्मीर के एक स्टेशन का वीडियो
इस वीडियो में ट्रेन को रेलवे स्टेशन से गुजरते हुए दिखाया गया है. पूरा स्टेशन बर्फ से ढका हुआ है. रेल की पटरियां भी मुश्किल से दिखाई दे रही हैं. ये दृश्य वाकई में बेहद खूबसूरत है.
Train Crisscrossing The Snow in Kashmir Valley: रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर अकाउंट से जम्मू-कश्मीर के एक रेलवे स्टेशन का वीडियो शेयर किया. इसमें स्टेशन की खूबसूरती दिखाई गई. चारों ओर बर्फ की चादर फैली है, इस बीच कोहरे को चीरते हुए ट्रेन आगे बढ़ रही है. यह नजारा देखते ही बनता है. सोशल मीडिया पर किसी ने इसकी तुलना स्विट्जरलैंड से की तो किसी ने कहा कि ये सच में 'धरती का स्वर्ग' है.
इंडियन रेलवे द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से बडगाम तक बर्फ से लदी घाटी से गुजरती ट्रेन का मनोरम दृश्य.' इस वीडियो में ट्रेन को रेलवे स्टेशन से गुजरते हुए दिखाया गया है. पूरा स्टेशन बर्फ से ढका हुआ है. रेल की पटरियां भी मुश्किल से दिखाई दे रही हैं. ये दृश्य वाकई में बेहद खूबसूरत है.
A picturesque view of train pulling through the snow laden valley from Banihal to Badgam, Jammu & Kashmir. pic.twitter.com/Gs7mOX80cv
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) January 5, 2023
A captivating sight of the train traversing through the snow-covered Baramulla-Banihal stretch of Jammu & Kashmir. pic.twitter.com/SsWxUbxIj3— Ministry of Railways (@RailMinIndia) January 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

