Bengaluru: इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर एंबुलेंस ने कार को मारी टक्कर, सामने आया एक्सीडेंट का भयावह VIDEO
बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर ब्रिज पर हुए एक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक कार तेज रफ़्तार एम्बुलेंस को रास्ता देते समय अपने सामने कम स्पीड में चल रही युलु बाइक से टकरा गई.
Bengaluru Horrific Road Accident: बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर ब्रिज पर हुए एक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक कार तेज रफ़्तार एम्बुलेंस को रास्ता देते समय अपने सामने कम स्पीड में चल रही युलु बाइक से टकरा गई. एम्बुलेंस ने कार को ओवरटेक करने की कोशिश की, इस दौरान वह कार से टकरा गई. इससे कार ने बाइक को टक्कर मार दी और फिर पलट गई. इस दुर्घटना में कथित तौर पर एक व्यक्ति घायल हो गया. इस सड़क हादसे के लिए लोग युलु बाइक चला रहे शख्स को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कार तेज गति से चल रही एम्बुलेंस को जगह देना चाहती थी, लेकिन धीमी गति से चल रही युलु बाइक से टकराने के बाद पलट गई. मोटरसाइकिल की वजह से दुर्घटना हुई है, क्योंकि एम्बुलेंस को तेज गति से चलने की अनुमति है. वहीं, कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि,युलु बाइक एक निर्धारित गति और शक्ति सीमा के साथ आती हैं, इसलिए इन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है. इस दुर्घटना के कारण नेटिज़न्स ने फ्लाईओवर पर युलु बाइक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.
बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा
Accident on Electronic City flyover bridge #Bengaluru
Car wanted to give space to speeding ambulance but was tossed after crashing into a slow moving Yulu bike
Motorcycle caused the accident? Cuz ambulances are allowed to be rash? pic.twitter.com/Uex42uq5Wo
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) August 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

