Pune Viral Video: झरने में नहाने के दौरान बहा युवक, तलाश जारी; सामने आया हादसे का वीडियो
पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में मानसून के दौरान तमहिनी घाट झरने में नहाने गया एक युवक पानी में डूब गया. इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Pune Viral Video: पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में मानसून के दौरान तमहिनी घाट झरने में नहाने गया एक युवक पानी में डूब गया. इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि युवक झरने में ऊंचाई से कूदता है व तैरते हुए किनारे आने का प्रयास करता है. इस दौरान वह संभल नहीं पाता और जल्दी ही तेज धाराओं में बह जाता है. इस घटना के तुरंत बाद खोज अभियान शुरू किया गया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका. झरने में लापता हुए युवक की पहचान स्वप्निल धावड़े के रूप में हुई है. वह अपने जिम से 32 अन्य लोगों के समूह के साथ झरने में नहाने गया था. वहीं, इस घटना के बाद उप वन संरक्षक (पुणे) तुषार चव्हाण ने सावधानी बरतने के लिए सार्वजनिक अपील जारी की है. चव्हाण ने कहा, "हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे बरसात के मौसम में जंगलों और पहाड़ियों पर जाते समय बहुत सावधान रहें.
झरने में नहाने के दौरान बहा युवक, तलाश जारी
#Pune: Youth Swept Away in Tamhini Ghat Waterfall During Monsoon Outing
Pune, 1st July 2024: A monsoon outing turned tragic when a youth from Pimpri Chinchwad was swept away in a waterfall in Tamhini Ghat. Swapnil Dhawde, who had gone with a group of 32 others from his gym,… pic.twitter.com/BNnR3TUwI5
— Punekar News (@punekarnews) July 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

