VIDEO: पंजाब के जालंधर में आर्मी ट्रक का हुआ भयानक एक्सीडेंट, सेना के 6 जवान गंभीर रूप से घायल- VIDEO
पंजाब के जालंधर में भारतीय सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया है. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, इस एक्सीडेंट में आर्मी के पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
- Read in
- हिंदी
Road Accident in Punjab: पंजाब के जालंधर में भारतीय सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया है. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, इस एक्सीडेंट में आर्मी के 6 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि जालंधर-अमृतसर हाईवे पर जा रहे आर्मी ट्रक में एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद आर्मी ट्रक पलट गया. इस दुर्घटना के बाद सेना के पांच जवान गाड़ी में ही फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया. यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह सड़क हादसा लंबा पिंड और सूची पिंड चौक के बीच हुई है. फिलहाल ड्राइवर फ़रार है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि ड्राइवर कौन था और उसकी क्या मंशा थी.
पंजाब के जालंधर में आर्मी ट्रक का हुआ भयानक एक्सीडेंट
#FirstOnTNNavbharat: जालंधर में आर्मी गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना@himanshdxt #Punjab #Jalandhar #IndianArmy pic.twitter.com/Zf4ahhToke
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) July 20, 2024
दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस
5 soldiers were injured when a truck collided with their vehicle on the Jalandhar-Amritsar National Highway this morning. The impact was so severe that the army vehicle was flung into the air and landed upside down a few meters away. The vehicle was completely damaged. The… pic.twitter.com/4LGSEParKl
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) July 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

