ट्रेवल

MP Tourism: फैमिली और दोस्तों के साथ अपने वीकेंड को बनाएं यादगार, मध्य प्रदेश के इस खूबसूरत पर्यटन स्थल का करें दीदार

अगर आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ वीकेंड को यादगार बनाने के लिए किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल की तलाश कर रहे हैं तो आपको एक बार मध्य प्रदेश के सेलानी द्वीप का दीदार जरूर करना चाहिए. इस पर्यटन स्थल की सैर करने के लिए आप एमपीटी सेलानी टापू जंगल रिजॉर्ट में ठहर सकते हैं.

MP Tourism: फैमिली और दोस्तों के साथ अपने वीकेंड को बनाएं यादगार, मध्य प्रदेश के इस खूबसूरत पर्यटन स्थल का करें दीदार
सेलानी द्वीप, मध्य प्रदेश (Photo Credits: Twitter)

MP Tourism: घुमक्कड़ी के शौकीन लोग अक्सर वीकेंड (Weekend) पर अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल (Beautiful Tourist Place) पर सैर-सपाटे के लिए निकल जाते हैं. घूमने-फिरने के शौकीन लोग हमेशा वेकेशन (Vacation) के लिए नए-नए डेस्टिनेशन की तलाश करते रहते हैं. अगर आप भी अपने वीकेंड को यादगार बनाने के लिए किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो आपको मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सेलानी द्वीप (Selani Island) का दीदार जरूर करना चाहिए. मध्य प्रदेश में पवित्र ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के पास स्थित सेलानी एक शांत द्वीप है, जिसकी प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है. यहां आने वाले सैलानी ताजा वातावरण के साथ यहां के अद्भुत रोमांच का लुत्फ उठा सकते हैं. अगर आप इस पर्यटन स्थल पर आते हैं तो एमपीटी सेलानी टापू जंगल रिजॉर्ट (MPT Selani Tapu Jungle Resort) में आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ ठहर सकते हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).