त्योहार

Shri Ram Bhajan Shared By PM Modi: दिग्गज गायक डॉ. एम. बालमुरलीकृष्ण का 'पालुके बंगारामायेना' राम भजन को सुन भक्ति में लीन हुए पीएम मोदी, वीडियो किया शेयर

राम मंदिर उद्घाटन का बुखार दुनिया भर के लोगों पर चढ़ा हुआ है. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. अब कुछ ही दिन बचे है जब रामलला अपने घर वापस विराजेंगे.

Shri Ram Bhajan Shared By PM Modi: दिग्गज गायक डॉ. एम. बालमुरलीकृष्ण का 'पालुके बंगारामायेना' राम भजन को सुन भक्ति में लीन हुए पीएम मोदी, वीडियो किया शेयर
PM Modi, Dr. M. Balamuralikrishna Ji (Photo Credit: X/YT)

Shri Ram Bhajan Shared By PM Modi- Paluke Bangaaramaayena: राम मंदिर उद्घाटन का बुखार दुनिया भर के लोगों पर चढ़ा हुआ है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. अब कुछ ही दिन बचे है जब रामलला अपने घर वापस विराजेंगे. भक्तों में इस पावन दिन को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है. भजनों का दौर शुरू हो गया. हर तरफ जय श्री राम के गाने सुनाई दे रहे है. वहीं दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लगातार भगवन राम से जुड़े भजन को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Shri Ram Bhajan Shared By PM Modi: प्रसिद्ध गायक दिव्या कुमार का 'हर घर मंदिर हर घर उत्सव', राम भजन सुन भक्ति में डूबे पीएम मोदी, वीडियो किया शेयर

इस बीच मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने प्रतिभाशाली डॉ. एम. बालमुरलीकृष्ण जी द्वारा 'पालुके बंगारामायेना' राम भजन को साझा किया है. पीएम मोदी ने भजन साझा करते हुए लिखा,'प्रतिभाशाली डॉ. एम. बालमुरलीकृष्ण जी द्वारा पालुके बंगारामायेना की इस अनुकरणीय प्रस्तुति को साझा कर रहा हूँ'.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2024 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).