टेक

Shri Ram Bhajan Shared By PM Modi: प्रसिद्ध गायक दिव्या कुमार का 'हर घर मंदिर हर घर उत्सव', राम भजन सुन भक्ति में डूबे पीएम मोदी, वीडियो किया शेयर

राम मंदिर उद्घाटन का बुखार दुनिया भर के लोगों पर चढ़ा हुआ है. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. अब कुछ ही दिन बचे है जब राम लाला अपने घर वापस विराजेंगे. भक्तों में इस पावन दिन को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है. भजनों का दौर शुरू हो गया.

Shri Ram Bhajan Shared By PM Modi: प्रसिद्ध गायक दिव्या कुमार का 'हर घर मंदिर हर घर उत्सव', राम भजन सुन भक्ति में डूबे पीएम मोदी, वीडियो किया शेयर
Bhagwan Ram, PM Modi (Photo Credit: Facebook/YT/X)

Shri Ram Bhajan Shared By PM Modi- 'Har Ghar Mandir Har Ghar Utsav: राम मंदिर उद्घाटन का बुखार दुनिया भर के लोगों पर चढ़ा हुआ है. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. अब कुछ ही दिन बचे है जब रामलला अपने घर वापस विराजेंगे. भक्तों में इस पावन दिन को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है. भजनों का दौर शुरू हो गया. हर तरफ जय श्री राम के गाने सुनाई दे रहे है. वहीं दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी लगातार भगवन राम से जुड़े भजन को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Shri Ram Bhajan Shared By PM Modi: 'श्री रामजी पधारे', उस्मान मीर के इस गाने को सुन भक्तिमय हुए पीएम मोदी, भजन का वीडियो किया शेयर

इस बीच पीएम ने दिव्या कुमार का 'हर घर मंदिर हर घर उत्सव' राम भजन को साझा किया है. बता दें की दिव्या कुमार एक भारतीय पार्श्व गायक हैं जिन्होंने कई हिंदी, गुजराती, तेलुगु और अन्य भाषा की फिल्मों में अपनी आवाज दी है. इस बीच दिव्या कुमार का राम भजन साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा,'सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या धाम में सुमंगल की घड़ी नजदीक है. इस पुण्य अवसर को लेकर उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक, हर ओर प्रभु श्री राम का जयकारा गूंज रहा है. आस्था और भक्ति के इसी वातावरण का अनुभव आपको इस प्रस्तुति से होगा'.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).