Shri Ram Bhajan Shared By PM Modi: 'श्री रामजी पधारे', उस्मान मीर के इस गाने को सुन भक्तिमय हुए पीएम मोदी, भजन का वीडियो किया शेयर
देश और दुनिया भर के लोग उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. अब कुछ ही दिन बचे है जब राम लाला अपने घर वापस विराजेंगे. भक्तों में इस पावन दिन को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है.
Shri Ram Bhajan Shared By PM Modi- Shree Ramji Padhare: देश और दुनिया भर के लोग उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. अब कुछ ही दिन बचे है जब रामलला अपने घर वापस विराजेंगे. भक्तों में इस पावन दिन को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है. भजनों का दौर शुरू हो गया. हर तरफ जय श्री राम के गाने सुनाई दे रहे है. वहीं दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी लगातार भगवन राम से जुड़े भजन को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: PM Modi Shares Ram Bhajan: गायक हरिहरन का 'सबने तुम्हें पुकारा श्री राम जी', गाने को सुन भक्तिमय हुए पीएम मोदी, लोगों से की भजन सुनने की अपील
इस बीच पीएम मोदी न भगवन राम का एक और मधुर गीत साझा किया है. जिसे भारतीय पार्श्व गायक उस्मान मीर ने गाया है. उस्मान मीर अक्सर अपने सुपरहिट गुजराती गानों के लिए जानें जाते है. इसके अलावा हिंदी गाने भी यह गाते है. पीएम मोदी ने उस्मान मीर (Usman Mir) का राम भजन साझा करते हुए लिखा,'अयोध्या नगरी में श्री रामजी के पधारने को लेकर हर ओर उमंग और उल्लास है। उस्मान मीर जी का यह मधुर राम भजन सुनकर आपको इसी की दिव्य अनुभूति होगी". नीचे वीडियो पर क्लिक करके गाने को सुन सकतें हैं.
देखें ट्वीट:
अयोध्या नगरी में श्री रामजी के पधारने को लेकर हर ओर उमंग और उल्लास है। उस्मान मीर जी का यह मधुर राम भजन सुनकर आपको इसी की दिव्य अनुभूति होगी। #ShriRamBhajan https://t.co/EcYGH8UaP6
— Narendra Modi (@narendramodi) January 10, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

