Stroke: भारत में मौत का दूसरा सबसे आम कारण है स्ट्रोक, हर 4 मिनट में जाती है एक व्यक्ति की जान
भारत में स्ट्रोक मौत का दूसरा सबसे बड़ा और आम कारण बन गया है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की न्यूरोलॉजिस्ट और प्रोफेसर एम. वी. पद्मा श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि स्ट्रोक के चलते हर 4 मिनट में एक व्यक्ति की मौत हो रही है.
भारत में स्ट्रोक (Stroke) मौत (Death) का दूसरा सबसे बड़ा और आम कारण बन गया है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स (AIIMS) की न्यूरोलॉजिस्ट और प्रोफेसर एम. वी. पद्मा श्रीवास्तव (M.V. Padma Srivastava) ने जानकारी दी है कि स्ट्रोक के चलते हर 4 मिनट में एक व्यक्ति की मौत हो रही है. उन्होंने बताया कि भारत में हर साल करीब 1,85,000 स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं और हर 40 सेकेंड में एक स्ट्रोक का केस सामने आता है. स्ट्रोक के चलते मरने वालों की तादात में इजाफा होता जा रहा है और इसकी चपेट में युवा व मध्य वर्ग के लोग तेजी से आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ग्लोबल बर्डन ऑफ डिसीज (GBD) के अनुसार, भारत में 68.6 फीसदी घटनाएं स्ट्रोक की सामने आती हैं और स्ट्रोक की चपेट में आने वाले करीब 70.9 फीसदी मामलों में मौत होती है, जबकि 77.7 फीसदी मामलों में विकलांगता होती है.
देखें ट्वीट-
Stroke, which is the second commonest cause of death in India, kills one person in India every 4 minutes, Prof. M. V. Padma Srivastava, a neurologist at #AIIMS said. pic.twitter.com/BN6mtbaBo7
— IANS (@ians_india) March 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

