त्योहार

Subhash Chandra Bose 2023 Quotes: सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर ये HD Wallpaper और Greetings शेयर कर नेताजी को करें याद

"तुम मुझे खून दो, और मैं तुम्हें आजादी दूंगा" नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की यह मशहूर लाइन ने हजारों भारतीय युवाओं को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता के संघर्ष में शामिल होने के लिए प्रेरित किया. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति, नेताजी को कई लोग अब तक के सबसे महान नेताओं में से एक के रूप में मानते हैं...

Subhash Chandra Bose 2023 Quotes: सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर ये HD Wallpaper और Greetings शेयर कर नेताजी को करें याद
Subhash Chandra Bose 2023 Quotes (Photo Credits: File Image)

"तुम मुझे खून दो, और मैं तुम्हें आजादी दूंगा" नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की यह मशहूर लाइन ने हजारों भारतीय युवाओं को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता के संघर्ष में शामिल होने के लिए प्रेरित किया. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति, नेताजी को कई लोग अब तक के सबसे महान नेताओं में से एक के रूप में मानते हैं. स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष में उनके योगदान को याद करने के लिए, हर साल 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है. 2023 में सुभाष चंद्र बोस जयंती सोमवार को है. यह उनकी 127वीं जयंती होगी. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के इस खास अवसर पर आप उनके महान और क्रांतिकारी विचारों को अपनों के साथ शेयर कर उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना सबसे बड़ा अपराध है.

Subhash Chandra Bose 2023 Quotes (Photo Credits: File Image)

2- हम संघर्षों और उनके समाधानों द्वारा ही आगे बढ़ते हैं.

Subhash Chandra Bose 2023 Quotes (Photo Credits: File Image)

3- संघर्ष ने मुझे मनुष्य बनाया, इसी से मुझमे आत्मविश्वास उत्पन्न हुआ, जो पहले नहीं था.

Subhash Chandra Bose 2023 Quotes (Photo Credits: File Image)

4- अगर संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तब जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है.

Subhash Chandra Bose 2023 Quotes (Photo Credits: File Image)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).