Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी पर मणिमहेश पवित्र डल झील में शाही स्नान पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देखें तस्वीरें
राधा अष्टमी के पावन अवसर पर मणिमहेश पवित्र डल झील में शाही स्नान पर भारी तादात में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. बताया जा रहा है कि बड़े नहान के साथ आज मणिमहेश यात्रा संपन्न होगी.
Radha Ashtami 2024: देशभर में आज (11 सितंबर 2024) राधा अष्टमी (Radha Ashtami) का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बरसाने वाली राधा रानी (Radha Rani) का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस अवसर पर मणिमहेश पवित्र डल झील (Manimahesh sacred Dal Lake) में शाही स्नान पर भारी तादात में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. बताया जा रहा है कि बड़े नहान के साथ आज मणिमहेश यात्रा संपन्न होगी. बता दें कि राधा अष्टमी का पर्व वैसे तो देशभर में मनाया जाता है, लेकिन मथुरा, वृंदावन और बरसाना के मंदिरों में राधा रानी के जन्मोत्सव की अलग ही धूम देखने को मिलती है. यह भी पढ़ें: Radha Ashtami 2024 Messages: हैप्पी राधा अष्टमी! प्रियजनों संग शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS
मणिमहेश पवित्र डल झील में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी (Radha Ashtami Images)
#चंबा : मणिमहेश पवित्र डल झील में राधाष्टमी के शाही स्नान पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, बड़े नहोण के साथ आज संपन्न होगी मणिमहेश यात्रा।👇#Manimahesh #Yatra @DDNewslive @DCChamba pic.twitter.com/ApWYJXW6ya
— DD News Himachal (@DDNewsHimachal) September 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

