Lalbaugcha Raja Mukh Darshan & Live Streaming: घर बैठे लालबागचा राजा के दर्शन का उठाएं लाभ, लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए करें मुख दर्शन
आज देश में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है. कोरोना संकट को देखते हुए मुंबई के लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल द्वारा ऑनलाइन मुख दर्शन और लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भक्तों को लिए की गई है. आप घर बैठे गणपति लालबागचा राजा के ऑफिशियल वेबसाइट से लाइव दर्शन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
- Read in
- हिंदी
मुंबई की सबसे प्रसिद्ध गणपति मूर्ति- लालबागचा राजा के दर्शन के लिए वैसे तो हर साल भक्तों का हुजूम उमड़ता है, लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोनों संकट के कारण सरकार द्वारा गाइडलाइन्स जारी किए गए हैं. कोविड-गाइडलाइन्स का पालन करते हुए गणेशोत्सव मनाया जा रहा है. आज यानी 10 सितंबर से गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है और कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल ने इस साल 4 फीट लंबी गणपति की प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया. लालबागचा राजा के मुख दर्शन उनके YouTube चैनल पर लाइव किया जा सकता है या आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट से लाइव स्ट्रीमिंग अपडेट भी प्राप्त कर सकते हैं. इस गणेशोत्सव के लिए मंडल द्वारा ऑनलाइन प्रसाद की एक विशेष पहल भी उपलब्ध कराई गई है.
लालबागचा राजा मुख दर्शन ऑनलाइन
We have not performed any first look.
We all are excited to give you the first glance of Lalbaugcha Raja 2021 on 10th September 10:30 am live on Mandal's official YouTube, Facebook and Website.
Ganpati Bappa Morya!!!#lalbaugcharaja pic.twitter.com/dzdoM2Kmhw
— Lalbaugcha Raja (@LalbaugchaRaja) September 8, 2021
लालबागचा राजा 2021 मुहूर्त पूजा
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

