त्योहार

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुई विशेष आरती, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ (Watch Video)

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी पर विशेष आरती की गई और गणपति बप्पा के दर्शन के लिए यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुई विशेष आरती, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ (Watch Video)
सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ (Photo Credits: X)

Ganesh Chaturthi 2023: देश भर में आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार मनाया जा रहा है. इसी की साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की शुरुआत हो गई है. खासकर, महाराष्ट्र (Maharashtra) में गणेश चतुर्थी के त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है. घरों, सार्वजनिक पंडालों में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया गया और मंदिरों में तो उनकी विशेष पूजा अर्चना की जा रही है. इसी कड़ी में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Mandir) में गणेश चतुर्थी पर विशेष आरती की गई और गणपति बप्पा के दर्शन के लिए यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से भक्त गणपति बप्पा की आरती में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. यह भी पढ़ें: Happy Ganesh Chaturthi 2023: मुंबई में मची गणेशोत्सव की धूम, गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लालबागचा राजा के पंडाल में भारी भीड़ के बीच की गई  आरती- VIDEO

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2023 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).