Ganesh Chaturthi 2023: सूरत की महिला कलाकार ने साबून से बनाई भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली मूर्ति, देखें वीडियो
गुजरात के सूरत की एक महिला कलाकार अपने द्वारा बनाए गए ईको-फ्रेंडली गणपति बप्पा की मूर्ति को लेकर चर्चा में है. महिला कलाकार का कहना है कि पिछले छह सालों से वो पर्यावरण अनुकूल गणेश मूर्तियां बना रही हैं
Ganesh Chaturthi 2023: देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की शुरुआत हो गई है. इस बीच गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) की एक महिला कलाकार अपने द्वारा बनाए गए ईको-फ्रेंडली गणपति बप्पा (Eco-Friendly Ganpati Bappa) की मूर्ति को लेकर चर्चा में है. गणेश चतुर्थी के लिए भगवान गणेश की पर्यावरण अनुकूल मूर्ति बनाने वाली महिला कलाकार का कहना है कि पिछले छह सालों से वो पर्यावरण अनुकूल गणेश मूर्तियां बना रही हैं और इस साल उन्होंने पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की अवधारणा पर गणेश मूर्तियां बनाने के बारे में सोचा. गणपति बप्पा की इस प्रतिमा को बनाने के लिए कुल 2655 किलोग्राम साबून का उपयोग किया गया है. महिला कलाकार अदिति मित्तल ने कहा कि इस मूर्ति को बनाने में कुल सात दिन लगे. इसमें इस्तेमाल किए गए साबून को स्लम एरिया में वितरित किया जाएगा. यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुई विशेष आरती, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ (Watch Video)
देखें वीडियो-
#WATCH | Gujarat: "For the last six years I have been making eco-friendly Ganesha idols & this year I thought of carving out Ganesha idols on the concept of PM Modi's 'Swachta Abhiyan'. Therefore, I have made the idol using soap...A total of 2655 kg of soap has been used...It… pic.twitter.com/HydaWp5PhL
— ANI (@ANI) September 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2023 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

