त्योहार

Eid Moon Sighting 2022 Live Updates: ऑस्ट्रेलिया-सिंगापुर में 2 मई को मनाई जाएगी ईद, आज सऊदी अरब में होगा चांद का दीदार?

ऑस्ट्रेलियाई फतवा परिषद ने कहा कि 2 मई यानि की सोमवार को ईद अल-फितर का पहला दिन और शव्वाल 1443 एएच के महीने का पहला दिन होगा. दूसरी ओर, सिंगापुर के मजिल्स उगामा इस्लाम ने भी कहा कि देश में मुसलमान 2 मई, 2022 को ईद उल फितर मनाएंगे.

Eid Moon Sighting 2022 Live Updates: ऑस्ट्रेलिया-सिंगापुर में 2 मई को मनाई जाएगी ईद, आज सऊदी अरब में होगा चांद का दीदार?
ईद-उल-फितर 2022 (Photo Credits: File Image)

Eid Moon Sighting 2022 Live Updates: यदि शनिवार 30 अप्रैल को चांद दिखाई देता है तो सऊदी अरब में ईद उल फितर 2022 (Eid ul Fitr 2022) रविवार 01 मई को मनाई जाएगी. सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने लोगों  को 30 अप्रैल को उम्म अल कुरा कैलेंडर के अनुसार शनिवार को चांद देखने के लिए कहा है. यानि की सऊदी अरब में आज सभी की निगाहें चांद की तलाश में रहेंगी.

वहीं ऑस्ट्रेलियाई फतवा परिषद ने कहा कि 2 मई यानि की सोमवार को ईद अल-फितर का पहला दिन और शव्वाल 1443 एएच के महीने का पहला दिन होगा. दूसरी ओर, सिंगापुर के मजिल्स उगामा इस्लाम ने भी कहा कि देश में मुसलमान 2 मई, 2022 को ईद उल फितर मनाएंगे. पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा कि खगोलीय मापदंडों के अनुसार, '1 मई को चांंद दिखने की कोई संभावना नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANIC (@anic.org.au)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).