त्योहार

Chandrashekhar Azad Death Anniversary 2025: चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि, देश के ऐसे महान युवा क्रांतिकारी जिनकी ललकार ने हिला दी अंग्रेजी हुकूमत की नींव

चंद्रशेखर आजाद एक व्यक्ति थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाखों युवाओं को संगठित और प्रेरित किया. 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में जब अंग्रेजों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया तो उन्होंने अंग्रेजों का बहादुरी से मुकाबला किया और आखिर में खुद को गोली मारकर अपना बलिदान दे दिया.

Chandrashekhar Azad Death Anniversary 2025: चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि, देश के ऐसे महान युवा क्रांतिकारी जिनकी ललकार ने हिला दी अंग्रेजी हुकूमत की नींव
चंद्रशेखर आजाद पुण्यतिथि 2025 (Photo Credits: File Image)

Chandrashekhar Azad Death Anniversary 2025: जब भी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर क्रांतिकारियों की बात होती है, तो चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) का नाम बड़े गर्व के साथ लिया जाता है. 23 जुलाई 1906 को जन्में चंद्रशेखर आजाद ने 27 फरवरी 1931 को अपनी ही पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी. उनकी पुण्यतिथि (Chandrashekhar Azad Death Anniversary) पर देश उन्हें याद कर रहा है. चंद्रशेखर आजाद एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाखों युवाओं को संगठित और प्रेरित किया. वे एक ऐसे महान युवा क्रांतिकारी थे, जिनकी ललकार ने अंग्रेजों की नींव हिलाकर रख दी. आजाद ने संकल्प लिया था कि वो कभी भी अंग्रजों के हाथों जीवित नहीं पकड़े जाएंगे और उन्होंने इस प्रण को आखिरी दम तक निभाया. 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में जब अंग्रेजों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया तो उन्होंने अंग्रेजों का बहादुरी से मुकाबला किया और आखिर में खुद को गोली मारकर अपना बलिदान दे दिया. यह भी पढ़ें: Swami Dayananda Saraswati Jayanti 2025: महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर उनके ये अनमोल वचन GIF Greetings और HD Wallpapers के जरिए भेजकर दें बधाई!

चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prasar Bharati Archives (@pbarchives)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2025 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).