VIDEO: चंद्रशेखर आजाद को प्रयागराज में किया गया नजरबंद, गु्स्साए समर्थकों ने की पत्थरबाजी; इलाके में भारी फोर्स तैनात
कौशांबी में एक दलित परिवार से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी (ASP) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को प्रयागराज में हाउस अरेस्ट कर लिया गया.
Chandrashekhar Azad House Arrest: कौशांबी में एक दलित परिवार से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी (ASP) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को प्रयागराज में हाउस अरेस्ट कर लिया गया. इस खबर के फैलने के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया. करछना के भडेवरा बाजार में पत्थरबाजी हुई, जिससे आम नागरिक भी घायल हो गए. उपद्रवियों ने पुलिस और निजी वाहनों में तोड़फोड़ की, यहां तक कि एसडीएम की गाड़ी भी नहीं बची. पुलिस ने हालात को काबू में लाने के लिए भारी फोर्स तैनात किया और 17 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.
बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर जिस गांव में जा रहे थे, वहां हाल ही में एक दलित युवक की हत्या हुई थी. घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है.
चंद्रशेखर आजाद को प्रयागराज में किया गया नजरबंद
Disturbing visuals of massive stone pelting in UP's Prayagraj after Azad Samaj party (ASP) supporters went berserk over ASP Chief Chandrashekhar Azad being detained by police. Chandrashekhar was on his way to meet a Dalit family in Kaushambi were a girl was murdered. pic.twitter.com/r8GuJyutGi
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) June 29, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

