Chaiti Chhath Puja 2025: उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय चैती छठ पूजा का पर्व, भक्तों ने की सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा

इस साल चैती छठ पूजा की शुरुआत 1 अप्रैल से नहाय-खाय के साथ हुई थी और तीन अप्रैल को संध्या अर्घ्य देने के बाद आज सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का समापन हो गया है.

Chaiti Chhath Puja 2025:  लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) को साल में दो बार मनाया जाता है, कार्तिक मास के अलावा चैत्र मास में भी चार दिवसीय छठ पूजा का त्योहार बड़ी ही आस्था के साथ मनाया जाता है, जिसे चैती छठ पूजा (Chaiti Chhath Puja) कहते हैं. इस साल चैती छठ पूजा की शुरुआत 1 अप्रैल 2025 से नहाय-खाय के साथ हुई और तीन अप्रैल को संध्या अर्घ्य देने के बाद आज सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का समापन हो गया है. बिहार में चार दिन की चैती छठ पूजा सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गई है. राज्यभर में श्रद्धालुओं ने गंगा, गंडक, कोसी और अन्य प्रमुख नदियों के किनारे अलग-अलग घाटों पर गहरे पानी में खड़े होकर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की. यह भी पढ़ें: Chaiti Chhath Festival: लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज से शुरू, बिहार के औरंगाबाद में श्रद्धालुओं ने किया नहाय खाय अनुष्ठान (Watch Video)

चार दिवसीय चैती छठ पूजा पर्व का समापन

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\