Chaiti Chhath Festival: लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज से शुरू, बिहार के औरंगाबाद में श्रद्धालुओं ने किया नहाय खाय अनुष्ठान (Watch Video)
लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज चैत्र शुक्ल तृतीया उपरांत चतुर्थी मंगलवार को नहाय-खाय से शुरू हुआ. इस दौरान श्रद्धालुओं ने बिहार के औरंगाबाद में ये अनुष्ठान किया.
Chaiti Chhath Festival: लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज चैत्र शुक्ल तृतीया उपरांत चतुर्थी मंगलवार को नहाय-खाय से शुरू हुआ. इस दौरान श्रद्धालुओं ने बिहार के औरंगाबाद में ये अनुष्ठान किया.लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज से नहाय-खाय के साथ हो गई है.
इस पर्व को लेकर व्रती महिलाएं छठ पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं. चार दिनों तक ये अनुष्ठान चलता है. इस दौरान व्रती महिलाएं और पुरुष स्नान करते है और मिट्टी के चूल्हे पर कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल बनाते है. इसके बाद इसका प्रसाद के रूप में सेवन करते है.ये भी पढ़े:Chaiti Chhath Puja 2023 Wishes: चैती छठ पूजा की इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greeting के जरिए दें शुभकामनाएं
चैती छठ का अनुष्ठान
#WATCH | औरंगाबाद, बिहार: आज से चार दिवसीय चैती छठ महापर्व की शुरूआत होने पर श्रद्धालुओं ने नहाय-खाय अनुष्ठान किया। pic.twitter.com/U7Gs9qiQBF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2025
चार दिनों तक चलता है अनुष्ठान
ये अनुष्ठान चार दिनों तक चलता है. पहले दिन की शुरुवात नहाय-खाय से होती है. दुसरे दिन यानी 2 अप्रैल को खरना होता है, 3 अप्रैल को सायंकालीन अर्घ्य होगा और 4 अप्रैल को उदयकालीन अर्घ्य व पारण होगा.
शहर में भक्तिमय माहौल
शहर से लेकर गांव तक पूरा वातावरण आस्था के रंग में रंग गया है. हर तरफ छठी मैया के गीत ही सुनाई दे रहे हैं. जिनके घर में छठ व्रत हो रहा है या फिर जिनके घर में नहीं हो रहा है,सभी एक सुर से भगवान भास्कर नाथ के व्रत को लेकर मानसिक रूप से रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं. महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ इसमें मुख्य रूप से शामिल हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

