Pulwama-like Attack Threat: फिर होगा पुलवामा जैसा आतंकी हमला! धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी- VIDEO
उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलवामा हमला दोहराने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. युवक ने यह धमकी सोशल मीडिया पर ट्विट कर धमकी दी थी. गिरफ्तार युवक झारखंड का रहने वाला है.
Pulwama-like Attack Threat: उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलवामा हमला दोहराने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. युवक ने यह धमकी सोशल मीडिया पर ट्विट कर धमकी दी थी. जिसके बाद यूपी पुलिस हरकत में आने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को देवबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फिलहाल युवक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद तलहा है. वह देवबंद से इस्लामिक पढ़ाई कर रहा है. वह झारखंड में जमशेदपुर के सरायकेला का रहने वाला है. आला अधिकारियों के अनुसार युवक से पूछताछ के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है. जिससे मामले में पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं.
Tweet:
➡️#थाना_देवबंद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 01 युवक ने आपत्तिजनक ट्वीट किया है, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए देवबन्द पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर युवक से पूछताछ की जा रही है । उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। जिसके सम्बन्ध मे #SSP_SRR द्वारा दी गयी बाईट।@Uppolice pic.twitter.com/Rm9fVLykny
— Saharanpur Police (@saharanpurpol) December 27, 2023
Tweet:
सहारनपुर से बड़ी खबर
पुलवामा हमला दोहराने की धमकी
आरोपी को देवबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार#Pulwama @saharanpurpol @DivyaTiwari57 pic.twitter.com/n47MrfVydW
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

