Wrestler Protest: इस्तीफा दे सकते हैं भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, यौन उत्पीड़न का लगा है आरोप
प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच पर महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
Wrestler Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों का धरना जंतर मंतर पर लगातार दूसरे दिन भी जारी है. प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच पर महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आरोप सही साबित हुए तो वे फांसी पर लटकने के लिए तैयार हैं. इतना ही नहीं अब उन्होंने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से फोन पर बात कर सफाई दी है.
बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, आसू मलिक, साक्षी मलिक, सत्यव्रत कादियान, अंतिम पंघाल, रवि दहिया, दीपक पूनिया, संगीता फोगाट, सरिता मोर, सोनम मलिक, महावीर फोगाट, कुलदीप मलिक समेत देश के करीब 30 बड़े पहलवानों ने बुधवार को जंतर मंतर पर धरना शुरू किया था.
बृजभूषण सिंह कुश्ती महासंघ अध्यक्ष पद से दे सकते हैं इस्तीफा, 22 जनवरी को एजीएम के बाद लेंगे फैसला#WreslingControvercy #VineshPhogat #BajrangPunia #JantarMantar pic.twitter.com/cerGgViYF4
— India TV (@indiatvnews) January 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

