देश

West Bengal Municipal Polls: पश्चिम बंगाल की 108 नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव जारी, 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे नतीजे

पश्चिम बंगाल के 108 नगरपालिकाओं में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है. सुबह से ही लोग लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

West Bengal Municipal Polls: पश्चिम बंगाल की 108 नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव जारी, 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे नतीजे
निकाय चुनाव (Photo Credit : ANI)

पश्चिम बंगाल, 27 फरवरी: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की 108 नगरपालिकाओं के चुनाव के (108 civic bodies Elections) लिये रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के एक अधिकारी ने कहा कि 108 नगर पालिकाओं में फैले 2,276 वार्डों में 95 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं. कुल मतदान केंद्रों की संख्या 10,813 और मतदान परिसरों की संख्या 4,851 है. चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).