WB Panchayat Election Result 2023: कूचबिहार में मतगणना केंद्र पर TMC उम्मीदवार ने मतपत्रों पर स्याही और पानी फेंका, हंगामा शुरू- Video
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए 8 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जाने के बाद आज मतगणना हो रही है. मतगणना के दिन भी केन्द्रों पर हंगामा देखने को मिल रहा है. कूचबिहार के फलीमारी ग्राम पंचायत से एक वीडियो सामने आया है. एक मतगणना केंद्र पर टीएमसी के उम्मीदवार ने मतपत्रों पर स्याही और पानी फेंक दिया
WB Panchayat Election Result 2023: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए 8 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जाने के बाद आज मतगणना हो रही है. वोटिंग के दिन छिटपुट कई हिंसा हुई. वहीं आज मतगणना के दिन भी केन्द्रों पर हंगामा देखने को मिल रहा है. कूचबिहार के फलीमारी ग्राम पंचायत से कुछ इसी तरह एक वीडियो सामने आया है. एक मतगणना केंद्र पर टीएमसी के उम्मीदवार ने मतपत्रों पर स्याही और पानी फेंक दिया. जिसके बाद हंगामा हो गया. वहीं मतगणना को लेकर ही पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से दूसरी खबर है. यहां एक मतगणना केंद्र के बाहर देसी बम फेंका गया. जिसके बाद वह बम फट गया.
Video:
#WATCH पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: कूचबिहार के फलीमारी ग्राम पंचायत में एक मतगणना केंद्र पर कथित रूप से एक TMC उम्मीदवार द्वारा मतपत्रों पर स्याही और पानी फेंके जाने के बाद हंगामा हो गया। pic.twitter.com/fGlvLdqENu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2023 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

