West Bengal: दुर्गा पूजा में दिखेगी राम मंदिर की झलक, कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर में पंडाल का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राम जन्मभूमि मंदिर थीम वाले दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने वाले हैं.
West Bengal: दस दिवसीय गणेशोत्सव (Ganeshotsav) के बाद अब लोग शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की तैयारियों में जुट गए हैं. शारदीय नवरात्रि के दौरान पश्चिम बंगाल (West Bengal) में दुर्गा पूजा (Durga Puja) का भव्य आयोजन किया जाता है. ऐसे में इस साल कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की झलक भक्तों को देखने को मिल सकती है. जी हां, कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) राम जन्मभूमि मंदिर थीम वाले दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने वाले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां बनाए जा रहे भव्य पंडाल में भक्तों को राम मंदिर की झलक देखने को मिलेगी. यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: तारीख नोट कर लें, 1 जनवरी 2024 तक अयोध्या में बन जाएगा राम मंदिर: अमित शाह
देखें वीडियो-
VIDEO | Preparations underway in Kolkata's Santosh Mitra Square where Union Home minister Amit Shah will inaugurate a Ram Janmabhoomi Temple-themed Durga Puja pandal this year. pic.twitter.com/yeZAGJ1qco
— Press Trust of India (@PTI_News) September 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

