Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची CBI फोरेंसिक टीम, 7 अप्रैल तक देनी है रिपोर्ट
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आज बीरभूम हिंसा मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है. कोर्ट ने राज्य द्वारा गठित एसआईटी को मामले में आगे कोई जांच नहीं करने का निर्देश दिया है.
पश्चिम बंगाल: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की फोरेंसिक टीम बीरभूम जिले के रामपुरहाट (Rampurhat) पहुंच गई है. टीम घटनास्थल पर बारीकी से जांच कर रही है. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आज बीरभूम हिंसा मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है. कोर्ट ने राज्य द्वारा गठित एसआईटी को मामले में आगे कोई जांच नहीं करने का निर्देश दिया है. जबकि सीबीआई को सुनवाई की अगली तारीख यानी 7 अप्रैल को प्रगति रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है.
बीरभूम जिले के रामपुरहाट में कथित रूप से TMC के एक पंचायत नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई. इसके बाद 21 मार्च को पूरे जिले में हिंसा (Birbhum violence) भड़क गई थी. कहा जा रहा है कि कुछ लोगों की भीड़ ने आम लोगों के घरों में आग लगा दी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच में जुटी हुई है, हालांकि अभी तक मामले में 22 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.
West Bengal | Central Bureau of Investigation's forensic team reaches Rampurhat.
Calcutta High Court today ordered CBI probe in the Birbhum violence case. pic.twitter.com/RW5q8PdpTD
— ANI (@ANI) March 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

