Maharashtra Bridge Collapse: चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, फुटओवर ब्रिज गिरने से कई लोग घायल- Watch Video
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित बल्हारशाह रेलवे जंक्शन पर बड़ा हादसा हुआ है. रविवार शाम एक फुट ओवर ब्रिज का स्लैब अचानक से नीचे गिर गया. जिसके बाद स्टेशन पर भगदड़ मच गई
Maharashtra Bridge Collapse: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित बल्हारशाह रेलवे जंक्शन पर बड़ा हादसा हुआ है. रविवार शाम एक फुट ओवर ब्रिज का स्लैब अचानक से नीचे गिर गया. जिसके बाद स्टेशन पर भगदड़ मच गई. जानकारी के अनुसार इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं. जिन्हें आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज शुरू है. जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ब्रिज की ऊंचाई 60 फीट थी और स्लैब टूटने के कारण ब्रिज पर मौजूद लोग 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिर गए. हालांकि अब तक जो जानकारी है. उसके अनुसार इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है. यह भी पढ़े: Morbi Suspension Bridge Collapse Video: मोरबी ब्रिज हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, कुछ ही सेकेंड में नदी में समा गए सैकड़ों लोग
वहीं हादसे को लेकर सीपीआरओ सीआर शिवाजी सुतार (CPRO Shivaji Sutar) ने बताया कि नागपुर मंडल के बल्हारशाह में रविवार शाम करीब 5.10 बजे फुट ओवरब्रिज के स्लैब का हिस्सा गिर गया. इस घटना में कई लोग घायल हो गए और सभी को प्राथमिक इलाज के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया है. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं है.
Video:
#WATCH महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्हारशाह रेलवे जंक्शन पर एक फुट ओवर ब्रिज के स्लैब गिरे। कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। pic.twitter.com/MMVNa4VuZn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2022 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

