HOLI: RJD नेता तेज प्रताप यादव ने गाना गाकर खेली होली, Video में देखिए उनका अनोखा अंदाज
बिहार में लोग आज होली मना रहे हैं. राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भी अपने आवास पर होली के गीत गाकर रंगोत्सव का जश्न मनाया.
Holi 2022: झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में शास्त्रीय विधान के अनुसार आज होली मनाई जा रही है. बिहार में राजद (RJD) नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने आवास पर होली के गीत गाकर होली (Holi) खेली. इस दौरान वह पिचकारी से सबको रंगो से सराबोर करते नजर आए.
बिहार ((Bihar) में सियासी होली हालांकि इस साल दिखाई नहीं दे रही है. लालू प्रसाद की 'कुर्ता फाड़ होली' चर्चित थी, लेकिन उनकी अनुपस्थिति लोगों को खल रही है. बिहार में जगह-जगह होली के गीत और चैता गाए जा रहे हैं. सड़कों और चैराहों पर मस्ती का माहौल छाया हुआ है. लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं. पिछले दो साल से रंगों के पर्व होली पर कोरोना संकट था। लोगों ने तमाम पाबंदियों के बीच इस पर्व को मनाया था. इस बार किसी भी प्रकार की पाबंदियां नहीं हैं, इस कारण लोगों में उत्साह भी गजब का है.
#WATCH बिहार: राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर होली के गीत गाकर होली खेली। #Holi pic.twitter.com/pZVy6GNzeq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2022
Bihar | RJD leader & Lalu Prasad Yadav's son Tej Pratap Yadav celebrates Holi at his residence in Patna pic.twitter.com/axk05835sz
— ANI (@ANI) March 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

